पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के मामले में आयकर विभाग ने मांगा समय

रांची | हाईकोर्ट में गुरुवार को पूर्व सीएम मधु कोड़ा की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचन्द्र राव आैर जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मधु कोड़ा के मामले में गवाहों के क्रॉस एग्जामिनेशन पर जवाब मांगा। इसपर आयकर की आेर से जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय देने का आग्रह किया गया। अदालत ने आयकर की मांग को स्वीकार करते हुए समय देने की स्वीकृति दे दी। अब इस मामले की अगली सुनवाई मार्च में होगी। मालूम हो कि मधु कोड़ा ने अवमानना याचिका में कहा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके खिलाफ जिन लोगों ने गवाही दी है, उनका प्रति परीक्षण का मौका नहीं मिला है। इसपर अदालत ने गवाहों के क्रॉस एग्जामिनेशन का आदेश दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *