आचार संहिता के दौरान पकड़ाया एक करोड़ कैश:कार में तलाशी के दौरान पुलिस को मिली सफलाता, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करेगा जांच

दुर्ग जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद पहला बड़ा कैश पकड़ाया है। यहां अंजोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक कार की डिग्गी से एक करोड़ रुपए कैश मिला है। पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया है और इनकम टैक्स के हवाले कर दिया है। दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंजोरा चौकी के पास पुलिस ने सोमवार शाम को आचार संहिता के मद्देनजर वाहन चेकिंग लगाई हुई है। राजनांदगांव से दुर्ग जिले में आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। रात 8 बजे के दौरान चेकिंग करने वाले पुलिस अधिकारी ने एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से एक करोड़ रुपए कैश मिला। पुलिस ने तत्काल उसे जब्त किया। इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कैश को जब्ती बनाया है और मामले की जांच की जा रही है। स्वराज टैक्टर के शोरूम का संचालक है संदेही जिस व्यक्ति की कार में एक करोड़ रुपए पकड़ाया है उसका नाम चंद्रेश राठौर है। वो राजनांदगांव जिले का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि स्वराज ट्रैक्टर का उसका शोरूम है। वहीं का कैश लेकर वो जा रहा था। पुलिस उससे कहा कि 10 लाख रुपए से अधिक कैश लेकर चलना गैर कानूनी है। इसलिए पुलिस ने कैश को इनकम टैक्स के हवाले किया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट संदेही से पूछताछ करेगी की वो पैसा ह्वाइट मनी है या फिर ब्लैक। इससे संबंधित और भी खबरें पढ़िए
1- कार से मिली 500-500 के नोट से भरी थैलियां:2.27 करोड़ कैश लेकर MP से रायपुर आ रहे थे 3 युवक; कोई दस्तावेज नहीं छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने एक कार से 2 करोड़ 27 लाख से ज्यादा कैश बरामद किया है। साथ ही कार सवार 3 युवकों को भी चिल्फी के पास से पकड़ा गया है। ये लोग मध्य प्रदेश के मंडला जिले से रायपुर जा रहे थे। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।​​​​​​​ ​​​​​​​यहां पढ़िए पूरी खबर
2 – चेकिंग के दौरान 2.87 लाख रुपए नगद जब्त, चुनावी होने का संदेह​​​​​​​ विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सीमाओं पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस बीच एफएसटी की टीम ने सिरसाकला डबरी के पास 2.87 लाख रुपए की नगदी को जब्त किया है। चेकिंग के दौरान जवानों ने पहले वाहन सीजी 04 एचसी 1533 को रोका।​​​​​​​ ​​​​​​​यहां पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *