आजमगढ़ में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर अधेड़ की मौत:2 घंटे बाद हो सकी मृतक की शिनाख्त, 15 वर्ष पूर्व हो चुकी है पत्नी की मौत

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिंद्रा बाजार के निकट सोमवार की देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला आया है। अज्ञात वाहन की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महेश घटना के 2 घंटे बाद मृतक व्यक्ति की पहचान हौसला गौड़ 51 पुत्र रामचंद्र गौड़ के रूप में हुई है। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में शिकायत नहीं मिली है। मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर राजमो गांव के रहने वाले हौसला गौड़ घर के जरूरी काम से बाजार गए थे। देर रात्रि साइकिल से लौट रहे थे। इसी बीच जैसे ही पटेल ढाबा के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के 6 बच्चे हैं जबकि मृतक की पत्नी की मौत 15 वर्ष पूर्व हो चुकी है। वही मामले की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *