आजमगढ़ में PWD की लापरवाही के कारण हुआ हादसा:रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी थी बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर, दोनों की मौत

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में रविवार की रात सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत के मामले में संकरा रास्ता और टर्न घटना का कारण बना। आजमगढ़ जौनपुर मार्ग का जब चौड़ीकरण किया जा रहा था। उस समय बाजार में मुआवजा मिलने के बाद तोड़ा जाएगा। यह कहकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नहीं तोड़ा था। यदि लोक निर्माण विभाग शायद सड़क चौड़ीकरण कर देता तो शायद यह हादसा न होता। जिसके कारण लगातार यह सड़क आज भी संकरी है। यही कारण है कि इस स्थान पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क दुर्घटना में मृतक संतोष यादव 35 पुत्र माना यादव पूर्व प्रधान था। जबकि संतोष का साथी संदीप 33 पुत्र अमिताभ यादव के रूप में हुई। पूर्व प्रधान संतोष यादव इस बार फिर प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। और वर्तमान समय में प्लाटिंग का काम कर रहा था। गंभीरपुर बाजार से दोनों साथी एक ही अपाचे बाइक पर सवार होकर मोहम्मदपुर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। संतोष यादव के पिता शिक्षक पद से रिटायर हुए हैं और घर पर ही रहते हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर कर गया है। रविवार रात को हुई थी दर्दनाक सड़क दुर्घटना आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में दो दोस्तों के सिर धड़ से अलग हो गए। दोनों के सिर बॉडी से करीब 25 मीटर दूर जा गिरे। जिसने भी यह हादसा देखा कांप उठा। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो युवक 60 की स्पीड में ट्रक में साइड से घुस गए। दोनों की गर्दन ट्रक के फुटरेस्ट (पायदान) से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक झटके में दोनों युवकों के सिर कटकर अलग हो गए। ट्रक की स्पीड भी अधिक थी। पहिए की ठोकर से उनके सिर 25 मीटर दूर छिटककर गिरे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लिया गया है। घटना गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मार्केट की है। ट्रक वाराणसी की तरफ से आ रहा था। घटना का एक CCTV सामने आया है। जिसमें बाइक सवार और ट्रक की टक्कर दिख रही है। जिस जगह हादसा, वहां सड़क थोड़ी घुमावदार स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां सड़क थोड़ा घुमावदार है। दोनों बाइक सवार नशे की हालत में थे। इस कारण वे बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके। दोनों बाइक सवारों के सिर ट्रक पर चढ़ने वाले पायदान में फंस गए और कटकर दूर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार गई। आसपास की दुकानों में मौजूद लोग दौड़ पड़े। सूचना पाकर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर आस्था जायसवाल भी पहुंचीं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतकों की शिनाख्त गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी संतोष यादव (35 साल) और बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी संदीप यादव (33 साल) के रूप में हुई। संतोष यादव अपने गांव के प्रधान रहे हैं। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। संतोष और संदीप दोस्त थे। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। संदीप और संतोष के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। संतोष का भाई बॉडी देखकर बिलख पड़ा। उसे लोगों ने गले लगाकर ढांढस बंधाया। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया- हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *