हनुमना कांग्रेस अध्यक्ष बोले- प्रदीप पटेल भू-माफिया हैं:जिस जमीन का केस हाईकोर्ट में, वहां विधायक किस हैसियत से पहुंचे थे?

मऊगंज जिले के हनुमना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने रविवार 4 जनवरी को भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पर कई आरोप लगाए। शाम करीब 5 बजे प्रेस वार्ता में मिश्रा ने विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मऊगंज अब एक “चारागाह” बनकर रह गया है, जहां बाहर से लोग आकर अपनी झोली भर रहे हैं। वीरेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक एक बड़े भू-माफिया हैं। उन्होंने हाल ही में हुए एक भूमि विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि जिस जमीन का मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है, वहां विधायक किस हैसियत से पहुंचे थे? मिश्रा ने सवाल उठाया कि क्या विधायक वहां एक गुंडे की तरह गए थे, या जमीन खाली कराने पहुंचे थे, या फिर उन्होंने किसी की सुपारी ले रखी थी। “फिल्मों की तरह जबरन जमीन खाली करा रहे भाजपा विधायक” कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि गुंडों से जबरन जमीन खाली कराने के दृश्य अब तक सिर्फ फिल्मों में ही देखे जाते थे, लेकिन अब भाजपा विधायक ने मऊगंज में वही काम शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया। प्रशासन से जांच की मांग और आंदोलन की चेतावनी वीरेंद्र मिश्रा ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और यदि विधायक दोषी हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मिश्रा ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की गुंडागर्दी और अवैध गतिविधियां नहीं रुकीं, तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *