आजसू छात्र संघ की बैठक, कॉलेजों में चुनाव नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह परिसदन में गुरुवार को आजसू छात्र संघ की बैठक हुई। जिसमें युवा संगठन और संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के वादे पर सत्ता में आई लेकिन वादा पूरा नहीं िकया। संगठन मजबूती पर कहा कि कॉलेज से लेकर प्रखंड तक कमेटी का विस्तार िकया जाएगा। साथ ही कॉलेजों में चुनाव नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। कहा कि सरकार ने 5 लाख नौकरी और रोजगार भत्ता देने की बात कही थी। लेकिन ना ही सरकार द्वारा नौकरी दी गई और ना ही युवाओं को रोजगार भत्ता इसे लेकर राज्यभर के युवाओं को गोलबंद किया जाएगा। सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। सभी कार्य पार्टी सुप्रीमो के दिशा निर्देश के तहत किया जाएगा। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पीयूष कुमार चौधरी , आजसू छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो व महासचिव विशाल कुमार, युवा प्रभारी बिनोद रजक, प्रखंड अध्यक्ष दीपक पांडेय, दीपक रजक, तनवीर हसन, नौशाद आलम, अक्षय यादव, टिंकू साव, आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *