आजादी का जश्न आज:राज्यपाल मोरहाबादी में फहराएंगे तिरंगा, संस्थानों में सुबह से ध्वजारोहण

राज्यपाल संतोष गंगवार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे। मोरहाबादी मैदान में राजकीय कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल को चारों ओर से घेर कर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्य मंच के पास वीआईपी अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले सभी रूट की साफ-सफाई व रंग-रोगन किया गया है। ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल परेड का अवलोकन करेंगे और सलामी लेंगे। इस बार कुल 14 बटालियन के जवान परेड प्रस्तुत करेंगे। इसमें बिहार की एक टुकड़ी भी शामिल होगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची के सभी छोटे-बड़े संस्थानों,स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण होगा। शुक्रवार को रांची का मौसम भी बदला रहेगा। एक से बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, सुबह में बारिश होने की कम संभावना है, आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज रांची सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना, तेज हवा व वज्रपात की आशंका चीफ जस्टिस सुबह 9 बजे करेंगे ध्वजारोहण झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस धुर्वा स्थित नए हाईकोर्ट परिसर में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट परिसर में सुबह 8.45 बजे जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा सिविल कोर्ट परिसर में भी सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा। सुबह में बादल छाए रहेंगे, दोपहर से बारिश संभव स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी मानसून सक्रिय रहेगा। रांची में सुबह में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में एक से अधिक बार बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में गर्जन,तेज हवा के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 14 बटालियन के जवान करेंगे परेड मोरहाबादी में होने वाले राजकीय समारोह में 14 बटालियन के जवान परेड करेंगे। इस बार परेड में बिहार पुलिस की एक टुकड़ी भी शामिल होगी,जो झारखंड के जवानों के साथ कदमताल करती दिखेगी। एनसीसी और रांची पुलिस की एक-एक महिला बटालियन भी परेड में दम-खम दिखाएगी। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री श्रुति करेंगी। यहां होगा ध्वजारोहण… राजधानी में 2 हजार अतिरिक्त जवान तैनात, मोरहाबादी में मुस्तैद रहेंगे 10 डीएसपी स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में विभिन्न जगहों को चिह्नित कर दो हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। ग्रामीण इलाकों में भी लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी चंदन सिन्हा ने सभी थानेदार को अपने-अपने इलाके में विशेष नजर रखने को कहा है। मोरहाबादी मैदान की सुरक्षा में 10 डीएसपी के अलावा 25 इंस्पेक्टर, 50 दारोगा और 400 जवानों की तैनाती की गई है। आयोजन स्थल के चारों ओर 16 जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी से भी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कंट्रोल रूम में अलग से एक टीम तैनात की गई है। मोरहाबादी में बनाए गए 16 ड्रॉप गेट आज सुबह 6 से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों की नो-इंट्री स्वतंत्रता दिवस पर शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। सुबह 6 से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन पूर्व की तरह होगा। मुख्य समारोह स्थल मोरहाबादी मैदान और आसपास में वाहन पड़ाव के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। मोरहाबादी मैदान के चारों तरफ 16 जगहों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। जवानों को निर्देश है कि निजी वाहन सवार किसी भी हाल में ड्रॉप गेट से आगे न जा पाएं। इन 4 जगहों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था यहां तक आ सकेंगे बड़े वाहन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *