आजाद चौक व मुजगहन थानेदार को हटाने की मांग:गो-हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन बीच सड़क में किया हनुमान चालीसा का पाठ

राजधानी के मोमिनपारा के एक घर में गोवंश मांस मिलने के विरोध में हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर का घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोग कलेक्टोरेट चौक पहुंचे। वहां लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। संगठनों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बाद भी पुलिस ने तुरंत एक्शन नहीं लिया। अधिकारी को संगठन के लोग बाइक में बिठाकर ले गए। उन्हें घर के भीतर की गतिविधियां दिखाई गईं, तब कार्रवाई की गई। जबकि यहां पिछले कई महीनों से गोवंश की हत्या कर गो-मांस बेचा जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई में लापरवाही बरती है। संगठनों ने आजाद चौक और मुजगहन थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है। संगठन की ओर से गो तस्करों पर कार्रवाई के लिए अलग से फोर्स बनाने की मांग की गई। इसके साथ ही जहां गो मांस मिला है, उस घर में बुल्डोजर चलाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद और गो सेवा मंच जैसे कई संगठन शामिल हुए। शिकायत नजरअंदाज की
गौ सेवा मंच के प्रमुख गोल्डी शर्मा और बजरंग दल के अभिषेक चौहान ने बताया कि आजाद चौक थाने में 4 बार गोवशं की हत्या की शिकायत की जा चुकी है। पुलिस अफसरों ने उसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया। 226 किलो मांस जब्त
गो मांस तस्करी में पुलिस ने मकान में रहने वाली दो महिलाएं बिलकिस बानो और एरम जैहरा को गिरफ्तार किया है। दोनांे महिलाएं भी मांस बेचने में शामिल थी। इससे पहले 6 आरोपियों को पहले की गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार मकान से करीब 226.6 किलो गो मांस जब्त किया गया था। तस्करों पर कार्रवाई हो
हुसैनी सेना ने गो तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसएसपी रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले डीडी नगर इलाके के एक दुकान में घुसकर गो तस्करों ने कारोबारी से मारपीट की थी। इस तरह की घटनाएं उरला, सरोना इलाके में हो चुकी है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *