मौसम का हाल:सुबह और रात ठिठुरा रही राजधानी में, अभी एक-दो दिन यही रहेंगे हालात

राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों से अच्छी ठंड पड़ रही है। खासतौर सुबह और रात को ठंडी हवाएं ठिठुरा रही हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी एक-दो दिन यही हालात रहेंगे। उसके बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा। रात के तापमान में बढ़ोतरी हालांकि क्रमिक यानी धीरे धीरे होगी। शुक्रवार को राजधानी में रात का तापमान 11.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। ये गुरुवार की तुलना में कम है। गुरुवार को 12.3 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी से ठंडी हवाओं का प्रवाह अभी जारी रहेगा। इसी के असर से राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अच्छी ठंड पड़ रही है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने लगा है। इसके आगे बढ़ने से हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी। इसके साथ उत्तरी हवाओं का प्रवाह भी बंद होगा। उसके बाद राजधानी में ठंड कम होगी। कई जगह जलाए जा रहे अलाव राजधानी में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा शहर के प्रमुख चौराहों जहां ज्यादा लोगों का गुजरना होता है वहां अलाव जलाया जा रहा है। हालांकि ये अलाव केवल रात में जलाए जा रहे हैं। ये तस्वीर रेलवे स्टेशन की है। सुबह लोगों ने खुद के जुगाड़ से अलाव बनाया और उसे जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *