आजाद नगर में महिला आरोग्य समिति की बैठक

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत आजाद नगर में महिला आरोग्य समिति की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, स्वरोजगार से जुड़े मुद्दों और पेयजल की समस्या को लेकर चर्चा की गई। महिलाओं ने बैठक में बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह व उनकी टीम को भी आमंत्रित किया। समिति की महिलाओं ने कहा कि आजाद नगर में बेहतर झारखंड की टीम पेयजल की समस्या पर काफी सराहनीय काम कर रही है। इस क्षेत्र में उन्होंने कई चपाकलों की मरम्मत कराई है। इससे काफी राहत मिली है। विवेक सिंह ने कहा कि महिलाएं ट्रेनिंग लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *