भास्कर न्यूज | डौंडी आजाद पब्लिक स्कूल डौंडी में कक्षा पांचवीं और आठवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा पांचवीं (अंग्रेजी माध्यम) में फाल्गुनी सलाम ने 97% अंक लाकर पहला स्थान पाया। छविलता साहू ने 95% अंक के साथ दूसरा और पंक्ति जैन ने 93% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा पांचवीं (हिंदी माध्यम) में याचना टांडिया ने 92% अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया। यामिनी यादव ने 86% अंक लेकर दूसरा और साकेत साहू ने 84.5% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं में मोहित कुमार सेवता ने 93% अंक लाकर पहला स्थान पाया। तनुजा खरे ने 92% अंक के साथ दूसरा और मिनेश्वर मारगिया ने 91% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। बीएल यदु, शिक्षक नोमेंद्र साहू, संचालक सचिव एसके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।


