आज्ञाकारी बनने से ही जीवन में मिलती है तरक्की: पूर्णिमा दीदी

भास्कर न्यूज | बालोद प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद में समर कैंप चल रहा है। कैंप के चौथे दिन बीके पूर्णिमा दीदी ने बच्चों को आज्ञाकारी बनने के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि माता-पिता, शिक्षक और बुजुर्ग जो कहें, उसे मानना ही आज्ञाकारी होना है। इससे बड़ों की दुआएं मिलती हैं। दिल में खुशी रहती है। ऐसे बच्चे सबको अच्छे लगते हैं। लोग उनकी प्रशंसा करते हैं। जीवन में आगे बढ़ते हैं। आज्ञा मानने से पुण्य जमा होता है। जब हम बड़ों की बात मानते हैं, सेवा करते हैं, मदद करते हैं, तब पुण्य बढ़ता है। डॉ. स्वाति बहन ने बच्चों को दिनचर्या के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठना चाहिए। भगवान को याद करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *