पाटेश्वरधाम आस्था का केंद्र है: मंत्री

बालोद| रविवार को वन, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप डौंडीलोहारा ब्लॉक के जामड़ी स्थित पाटेश्वर धाम पहुंचकर दर्शन किए। वहां पीठाधीश बालक दास से मुलाकात की। इसके बाद निर्माणाधीन कौशल्या राम मंदिर का दर्शन किया। स्वर्गीय राम जानकी दास के समाधि स्थल पर पूजा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा कि पाटेश्वर धाम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है। आने वाले समय में यहां छत्तीसगढ़ सहित देशभर से श्रद्धालु आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *