छत्तीसगढ़ के बिलासपुर मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के मध्य किलोमीटर 700 / 32-701 / 02 में स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 12 में आवश्यक मरम्मत करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा। इस काम के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। आज और कल दो दिन 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि यहां से आकर जाने वाली कुछ ट्रेनें को गति भी इस बीच धीमी रहेगी। रद्द होने वाली गाड़ियां ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में चेन्नई मॉडल…स्लीपर कोच में मिलेंगे तकिया-चादर: जनवरी से 10 ट्रेनों में 50 रुपए में बेडरोल पैकेज, AC कोच में लगेंगे एडवांस फायर-डिटेक्शन सिस्टम दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ आइडिएशन और प्लानिंग पर चर्चा चल रही है। पढ़ें पूरी खबर…


