स्वयं और ईश्वर पर विश्वास रखें छात्र हमेशा साहस के साथ आगे बढ़ें: रोशनी

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के कार्मेल स्कूल में गणित, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए संयुक्त विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। जूनियर विद्यार्थियों ने अपने स्नेहिल शब्दों और भावनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स के साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक व ट्रॉफी प्रदान की गई। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए के​ लिए आयुषी यादव को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। गणित संकाय से अर्पण तिवारी, विज्ञान (जीवविज्ञान) संकाय से कुणाल सिंह और वाणिज्य संकाय से ऋतिका मौर्य को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रोशनी ने विद्यार्थियों को एक प्रेरक कहानी के माध्यम से जीवन के अगले पड़ाव के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विदाई का अर्थ अंत नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा स्वयं और ईश्वर पर विश्वास रखें, साहस के साथ आगे बढ़ें और कार्मेल के मूल्यों को सदैव आत्मसात करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *