आज खुलेंगे 60 जिलों के बीजेपी जिलाध्यक्षों के लिफाफे:कल जिला निर्वाचन अधिकारियों से होगी वन-टू-वन चर्चा, रिपिट हो सकते हैं दर्जन भर जिलाध्यक्ष

आज से नए साल 2025 का आगाज हो रहा है। बीजेपी के संगठनात्मक 60 जिलों में जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर रायशुमारी पूरी हो गई है। सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की रायशुमारी के आधार पर आज से जिलाध्यक्ष के लिए पैनल तैयार किए जाएंगे। जिसके पक्ष में सबसे ज्यादा लोग पैनल में वो सबसे ऊपर जिले में जिस नेता का नाम सबसे ज्यादा लोगों ने दिया है, पैनल में उसका नाम सबसे ऊपर रहेगा। आज निर्वाचन अधिकारी नाम के लिफाफों को खोल कर मेरिट के आधार पर पैनल तैयार करेंगे। कल होगी जिले वार वन-टू-वन चर्चा
भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के अलावा प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी जिले वार निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसमें पैनल के नामों पर डिस्कशन होगा। सबसे पहले जानिए जिलाध्यक्ष का पैनल कैसे होगा तैयार पैनल में शामिल नेताओं का ट्रैक रिकॉर्ड भी देखा जाएगा
बीजेपी के मंडल अध्यक्षों के चुनाव में 100 से ज्यादा शिकायतें आई थीं। इनमें कई शिकायतें उम्र छिपाने को लेकर आई थीं। अब जिलाध्यक्ष की पैनल में शामिल तीन दावेदारों की उम्र के दस्तावेज देखे जाएंगे। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि कोई आपराधिक मामला तो दर्ज नहीं हैं। पार्टी के खिलाफ काम करने के मामले में कोई पहले कार्रवाई तो नहीं हुई है। रिपिट हो सकते हैं दर्जन भर जिलाध्यक्ष
करीब एक दर्जन ऐसे जिलाध्यक्ष हैं जिन्हें फिर से मौका मिल सकता है। हालांकि बीजेपी संगठन चुनाव के पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यकाल नया ही माना जाएगा। यानी चुनाव प्रक्रिया के बाद तीन साल के लिए इनकी नियुक्ति मानी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *