भोपाल में 1935 में रिकॉर्ड 0.6° रहा था टेम्प्रेचर:15 जनवरी तक कड़ाके की ठंड के आसार; शीतलहर भी चलेगी

एभोपाल में साल 2024 का नवंबर-दिसंबर महीना कड़ाके की ठंड वाला रहा है। भोपाल में सर्दी नवंबर में 36 और दिसंबर में 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ऐसा ही मौसम जनवरी में भी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो 15 जनवरी तक भोपाल में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शीतलहर और कोल्ड-डे की स्थिति भी बनी रहेगी। बता दें कि सर्दी के 4 महीने में सबसे ठंडा जनवरी महीना रहता है। भोपाल में भी इस महीने कड़ाके की ठंड पड़ती है। पिछले 10 साल के टेम्प्रेचर पर नजर डालें तो पारा 9 डिग्री के नीचे ही रहा है। 13 जनवरी 2017 की रात में टेम्प्रेचर सबसे कम 4 डिग्री तक पहुंचा था। वहीं, 90 साल पहले 18 जनवरी 1935 की रात में टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 0.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। पिछले 10 साल में पारा सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक कम रहा है। अगले दो दिन कोहरे का असर
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन यानी, 1-2 जनवरी को हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। साथ ही दिन में सर्द हवा भी चलेगी। पिछले 3 दिन से राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ी है। साल 2024 के आखिरी दिन मंगलवार को तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। ठंड के साथ बारिश का भी ट्रेंड
भोपाल में जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। वहीं, दिन में गर्मी का अहसास और बारिश का ट्रेंड भी है। 18 जनवरी 1935 को रात का टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 0.6 डिग्री रहा था। वहीं, 26 जनवरी 2009 को दिन में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था।पिछले 10 में से 7 साल बारिश हो चुकी है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2 इंच बारिश 6 जनवरी 2004 को हुई थी। वहीं, सर्वाधिक मासिक 3.8 इंच बारिश जनवरी 1948 को हुई थी। यह भी जानिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *