बोकारो | तीन दिवसीय गुरू तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस पर 48 घंटे का गुरुग्रंथ साहब का पाठ सोमवार को भी जारी रहा। 25 नवंबर को विशेष कीर्तन दीवान लगेगा, इसके उपरांत अटूट लंगर चलेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा। चास गुरुद्वारा साहिब में कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि सिखों के 9वें गुरू गुरू तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी दिवस हिन्दू की चादर नाम से विख्यात है। शहीदी दिवस से प्रेरणा मिलती है कि वह पहले गुरु थे, जिन्होंने हिंदू धर्म को बचाने के लिए अपना बलिदान देकर शहीद हो गए।


