विनय कुमार बने हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष:प्रतिभा सिंह ने हाईकमान के फैसले का स्वागत किया, बोलीं-जातीय समीकरण का रखा ध्यान, सिरमौर को दिया प्रतिनिधित्व

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में विधायक विनय कुमार की नियुक्ति का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने यह निर्णय संगठन को स्थिरता देने के साथ-साथ सिरमौर जिले को भी प्रतिनिधित्व दिया है और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में जातीय संतुलन का भी ध्यान रखा है। प्रतिभा सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थीं, लेकिन हाईकमान ने सभी कयासों को विराम देते हुए एक निर्णायक कदम उठाया है। उन्होंने विनय कुमार को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। नियुक्ति में देरी के कारण कार्यकर्ताओं में थी निराशा पूर्व अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि पद खाली रहने और नियुक्ति में देरी के कारण कार्यकर्ताओं में निराशा थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विनय कुमार की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। प्रतिभा सिंह ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्व देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। प्रतिभा सिंह ने जानकारी दी कि वह कल नव-नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार से मुलाकात करेंगी और संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को उचित स्थान मिलना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलने से सकारात्मक संदेश जाएगा, जिसका प्रभाव आगामी चुनावों पर भी पड़ेगा। यह संगठन की जरूरतों और भावनाओं को समझते हैं- प्रतिभा प्रतिभा सिंह ने यह भी बताया कि राहुल गांधी से पिछली मुलाकात में युवाओं को संगठन में आगे लाने पर जोर दिया गया था। प्रतिभा सिंह के अनुसार, हाईकमान ने इस बात को ध्यान में रखते हुए सही फैसला लिया है, क्योंकि विनय कुमार युवा और ऊर्जावान हैं, जो लंबे समय तक संगठन की सेवा कर सकते हैं और युवाओं में नया जोश भरेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि विनय कुमार राजा साहब के बेहद करीब रहे हैं और उनके क्षेत्र में हुए विकास कार्यों में भी राजा साहब का बड़ा योगदान रहा है। उनके पिता प्रेम सिंह के वीरभद्र सिंह से अच्छे संबंध थे राजा साहब ही प्रेम सिंह के निधन के बाद उन्हें चुनावी राजनीति में लाए। प्रतिभा सिंह में कहा कि यह संगठन की जरूरतों और भावनाओं को समझते हैं। मुझे विश्वास है कि वह सभी को जोड़कर, एकता और समन्वय के साथ संगठन को आगे ले जाएंगे,” स्व वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते है विनय कुमार विनय कुमार स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते थे लेकिन स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनके नजदीकियां उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से है। और उन्हें होलीडेज और मुकेश अग्निहोत्री गुट का समर्थक माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *