भास्कर न्यूज | जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने लीलावती आवास में बैठक की। इसमें 13 मई को श्री श्री रविशंकर जी का जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम सेवा, साधना और सत्संग के रूप में होगा। संरक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि सुबह लॉन्ग क्रिया कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन, फल और वस्त्र दिए जाएंगे। शाम 6:30 बजे गुरु पूजा और सत्संग होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा। बैठक में ओमप्रकाश चौधरी, संजीव सिंह, प्रदीप एमटी, रेनू पद पात्र, प्रेमनाथ चतुर्वेदी, शुभम कुमार, रून्टी चंद्रा, संगीता पनीकार, श्रवणी चांद, विनती देवी, मंजू राठी और मंजू महेश्वरी शामिल हुए।


