राजिम| राजिम कुंभ कल्प मेला में बुधवार 4 फरवरी को मुख्य मंच पर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलामंच डॉ. पीसी लाल यादव (दुध मोंगरा) गंडई की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा रायपुर की कथक कलाकार दीपाली पाण्डेय की प्रस्तुति देंगी। इसी प्रकार नया मेला स्थल स्थानीय मंच पर द्वारतरा रूपदास मानिकपुरी द्वारा पंडवानी, भोरिंग मुक्षय साहू जगराता, बोईरगांव की हीराबाई चक्रधारी सुवा नृत्य, अभनपुर लीना लोकनृत्य, राजिम जगन्नाथ पटेल फाग मंडली, नवागांव ओमप्रकाश मानिकपुरी जगराता, राजिम के महेश पटेल फाग मंडली, राजिम के तुलाराम साहू भजन संध्या, अमलीडीह रायपुर के संतोष सिन्हा लोककला मंच और बेलरदोना रूकमणी दीवान जसगीत की प्रस्तुति होगी।


