आज दत्तात्रेय मंदिर से निकलेगी नागाओं की पेशवाई

राजिम| माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक चलने वाले राजिम कुम्भ कल्प पर्व जारी हैं। साधु संतों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका हैं। आज 7 फरवरी शनिवार को नागा साधुओं द्वारा पेशवाई निकालने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अखाड़ों के साधु संत राजिम शहर के गरियाबंद रोड में स्थित दत्त भक्तों के श्रध्दा के केन्द्र दत्तात्रेय मंदिर सुबह 9 बजे से एकत्रित होने का क्रम प्रारंभ हो जाएगा और पूजा अर्चना की जायेगी। दत्तात्रेय मंदिर के सर्वराकार रामकुमार पुरी गोस्वामी ने बताया कि भगवान दत्तात्रेय के छोटी प्रतिमा को पालकी में रखकर पेशवाई निकलेगी। सैकड़ो की संख्या में कुम्भ में आने वाले सभी नागा साधुओं के लिए टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की जा रही हैं । जब से कुम्भ शुरू हुआ हैं तब से लगातार नागा साधुओं की पेशवाई यहीं से निकल रही हैं । महामाया चौक, गोवर्धन चौक, गायत्री मंदिर होते हुए वीआईपी रोड से सीधे लोमश ऋषि आश्रम पहुंचेंगे। नागा साधु करेंगे शस्त्र प्रदर्शन: इस दौरान नागा साधुओं द्वारा शस्त्र प्रदर्शन किया जाएगा। राजिम के नागरिकों द्वारा पेशवाई गुजरने वालों मार्गों में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।लोगों में खास तौर से उत्सुकता देखी जा रही हैं। पेशवाई यानी राजसी शानो शौकत के साथ संतो का कुम्भ में प्रवेश करना होता हैं। पेशवाई शाही रूप में निकला जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *