बालोद| नए साल के पहले दिन गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से शाम अधिकांश समय तक मौसम साफ रहा। शाम 7 से रात 8 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 50 फीसदी रही। इस दौरान 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो सकता है।


