आज निकाली जाएगी नमोस्तु शासन प्रभावना रैली

भिंड| सकल जैन समाज द्वारा 17 दिसंबर शाम 7 बजे नमोस्तु शासन प्रभावना रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विपुल जैन ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नमोस्तु शासन प्रभावना रैली श्री दिगंबर जैन परेड मंदिर से प्रारंभ होकर भूता बाजार,बतासा बाजार,गोल मार्केट,सदर बाजार होते हुए अंत में परेड चौराहा़ पर पहुंचेगी। उक्त रैली में सबसे पहले पैदल मार्च,दो पहिया,चार पहिया वाहन शामिल होंगे,जिसमें पुरूष वर्ग सफेद वस्त्र एवं महिलाएं पीली साड़ी पहनकर शामिल होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *