वृद्धजन और साधु-संतों का सम्मान किया

भिंड| भारतीय जनता पार्टी के नेता और समाजसेवी डॉ. गुलाब सिंह किरार के निवास पर मंगलवार को भगवती देवी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर वृद्धजन और साधु-संतों का सम्मान किया गया और उनको भोजन कराया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश अग्रवाल ने भगवती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भगवती देवी ने अपने जीवन में सादगी, सेवा और संस्कारों को सर्वोपरि रखा। उनका जीवन प्रेरणास्रोत रहा है। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने धैर्य के साथ परिवार को आगे बढ़ाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *