आज भिंड में रहेंगे प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल:गोहद, मेहगांव में धार्मिक, संगठनात्मक और विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और भिंड के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल बुधवार को भिंड जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे गोहद, मेहगांव और भिण्ड में धार्मिक, संगठनात्मक एवं विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही जिला विकास सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सुबह मंदिर दर्शन से होगी शुरुआत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल सुबह 9:30 बजे ग्वालियर से कार से प्रस्थान कर सुबह 10:10 बजे भिण्ड जिले के श्री रघुनाथ जी मंदिर, विजयराम धाम खनेता पहुंचेंगे। यहां वे दर्शन-पूजन कर श्रीधाम मठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य महाराज से भेंट करेंगे। मेहगांव में संगठनात्मक और जनसम्पर्क कार्यक्रम इसके पश्चात मंत्री सुबह 11 बजे मेहगांव पहुंचेंगे, जहां वे नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कंचन पिंटू राठौर के निवास पर जाएंगे।प्रातः 11:35 बजे मेहगांव सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:05 बजे रामलीला मैदान, मेहगांव में आयोजित विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण सम्मेलन में भाग लेंगे। भिण्ड में मुलाकातें और विकास बैठक दोपहर 1:25 बजे मंत्री मेहगांव से प्रस्थान कर 1:30 बजे भिण्ड पहुंचेंगे, जहां वे अरुण सोनी, व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक के निवास पर जाएंगे।दोपहर 2:50 बजे भाजपा जिला कार्यालय भिण्ड में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद करेंगे। जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक अपरान्ह 3:35 बजे मंत्री पुनः मेहगांव सर्किट हाउस पहुंचेंगे और 4 बजे वहां से प्रस्थान कर 4:05 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय भिण्ड में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। बैठक में जिले की विकास योजनाओं और प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक के बाद शाम 5:05 बजे प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस भिण्ड पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *