जालंधर | नगर निगम 29 से 31 मार्च तक वित्तीय साल के अंतिम 3 दिनों में प्रॉपर्टी टैक्स की कलेक्शन पर फोकस कर रहा है। इसके मद्देनजर शनिवार तथा रविवार को छुट्टी के दिन भी निगम के सेवा केंद्रों में काम होगा। इसके बाद सोमवार को अंतिम दिन भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया जा सकता है। बता दें कि टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। इसके बाद से टैक्स जमा न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रॉपर्टी सील होने के साथ -साथ जुर्माना भी लग सकता है।


