आज रात सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, एक को होगी बारिश

भास्कर न्यूज| लुधियाना शहर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से निकल रही धूप के बाद शुक्रवार दोपहर अचानक आसमान में काले बादलों ने दस्तक दे दी। ठंडी हवाओं के चलने से शहरवासियों को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान के आंकड़ों में गिरावट नहीं, बल्कि मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के चलने के बावजूद शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री का इजाफा हुआ और यह 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात के तापमान (न्यूनतम) में भी 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जिससे पारा 10.2 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर लुधियाना और आसपास के इलाकों में साफ दिखेगा। रविवार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं जिससे सर्दी और बढ़ेगी। सिविल अस्पताल के पास सुबह 8 बजे की तस्वीर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *