प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर 16 दिसंबर को महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार, तानाशाही, महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव में सागर से कांग्रेस शामिल होंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल के लिए कूच करेंगे। तैयारियों के संबंध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव गांधी भवन में बैठक हुई। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने बताया कि भाजपा सरकार अफसरशाही की अति हो चुकी है। स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार, कांग्रेसियों पर जबरन मुकदमे आदि मुद्दों पर राजधानी में आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कांग्रेसियों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल चलने की अपील की। कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने बताया कि सुबह 7 बजे मोतीनगर चौराहे पर कांग्रेस जन एकत्र होंगे। गाड़ियों से एक साथ काफिले के रूप में राजधानी के लिए रवाना होंगे। बैठक में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, प्रवक्ता अवधेश तोमर, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, शैलेन्द्र तोमर, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव, ब्लाक अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप गुप्ता, दीनदयाल तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी, नितिन पचौरी आदि मौजूद थे।


