आज शाम और कल सुबह दुर्ग के कई वार्डों में नहीं आएगा पानी

दुर्ग |नगर निगम, दुर्ग क्षेत्र के मालवीय नगर कॉम्प्लेक्स के पास 600 एमएम वाल्व को बदला जाना है। 5 जनवरी को सुबह वाटर सप्लाई के बाद कार्य कराए जाने के लिए 24 एमएलडी फिल्टर का शट डाउन लिया जाएगा, जिससे टंकियों से संबंधित एरिया में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। इस वजह से 5 जनवरी की शाम से 6 जनवरी की सुबह तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल व जलगृह विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है की निगम द्वारा मांग अनुसार एवं आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में वार्ड नं. 43 (कसारीडीह, पूर्व), वार्ड 44 बाबा गुरु घासीदास वार्ड, वार्ड 45 पद्मनाभपुर पश्चिम, वार्ड 46 पद्मनाभपुर पूर्व, वार्ड 10 शंकर नगर, पश्चिम, वार्ड 11 पूर्व), वार्ड 12 मोहन नगर, पश्चिम, वार्ड 13 पूर्व, वार्ड 17 औद्योगिक नगर, उत्तर) आदि वार्ड शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *