आज सुबह आठ बजे से हरमू रोड के बाइलेन रहेंगे बंद, ऑटो नहीं चलेंगी

झारखंड विधानसभा परिसर में शिबू सोरेन को अंतिम दर्शन और राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को सुबह 9 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित उनके आवास से सुबह करीब 8 बजे झारखंड विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा। इस दौरान मोरहाबादी स्थित उनके आवास से लेकर विधानसभा परिसर तक मार्ग को ट्रैफिक पुलिस क्लियर रखेगी। पार्थिव शरीर मोरहाबादी से रातू रोड, हरमू रोड, सहजानंद चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, धुर्वा होते हुए विधानसभा पहुंचेगा। अंतिम यात्रा के दौरान इस मार्ग में सुबह 8 बजे से बाइलेन बंद रहेंगे। करीब दो घंटे तक ऑटो के परिचालन पर भी रोक रहेगी। अंतिम यात्रा में शामिल सभी वाहनों के गुजरने के बाद परिचालन को सामान्य किया जाएगा। 1 बजे तक दुकान बंद रखने की अपील : शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड चैंबर ने शोक जताया है। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने व्यापारियों से विनम्र अपील की है कि वे मंगलवार को दोपहर एक बजे तक अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद कर, गुरुजी के प्रति श्रद्धा प्रकट करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *