आज सुबह कोहरे के बीच क्रिसमस मनेगा, साल की विदाई सर्द रात से

रांचीवासी वर्ष 2024 की विदाई और नए साल का स्वागत सर्द रात में करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और एक जनवरी दोनों दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। उस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी रांची के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। सुबह में कोहरा व हल्का धुंध छाया रहा। आसमान में आंशिक बादल भी छाए रहे। वहीं, उच्चतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। उच्चतम तापमान मंगलवार को सबसे अधिक पलामू में 27.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान देवघर में सबसे कम 10.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। ठंड से बचें, लापरवाही पर बिगड़ सकती है तबीयत मौसम विभाग के अनुसार, दोनों दोनों दिन न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा और अधिकतम तापमान 24 व 25 डिग्री रहेगा। रात में ठंड पड़ेगी, इसलिए 31 दिसंबर की रात व एक जनवरी को जश्न मनाने के दौरान ठंड से बचने का सुझाव दिया गया है। रात में पड़ने वाली इस ठंड में लापरवाही बरतने से तबीयत बिगड़ सकती है। 29 को सुबह में रहेगा कोहरा, आंशिक बादल छाए रहेंगे: मौसम विभाग के अनुसार, रांची सहित राज्य भर में 29 दिसंबर से तापमान में गिरावट आएगी। सुबह में कोहरा रहेगा। राज्य के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी। इस दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 30 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक गिरावट संभव: मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन भी रांची में उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना है। रांची और आसपास के इलाके में 25 दिसंबर को सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा। हालांकि बाद में आसमान साफ हो जाएगा। उच्चतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार 26 दिसंबर को उच्चतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *