धौनी को नोटिस नहीं भेजा, व्यावसायिक इस्तेमाल की जानकारी लेगा आवास बोर्ड

रांची | टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हरमू स्थित आवास के व्यावसायिक इस्तेमाल मामले में आवास बोर्ड ने उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं किया है। इस संबंध में आवास बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से सरकारी कोटे के तहत हरमू, रांची स्थित उच्च आय वर्गीय भूखंड (संख्या-एच0/10ए एवं छिटपुट प्लॉट) का आवंटन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी को किया गया है। आवंटित भूमि पर निर्मित भवन में व्यवसायिक उपयोग के विरुद्ध बोर्ड की ओर से कोई नोटिस महेंद्र सिंह धौनी को नहीं भेजा गया है। मालूम हो कि पिछले दिनों आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने महेंद्र सिंह धौनी के आवास में लैब खोले जाने के मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। अब जांच के बाद ही बोर्ड आगे कोई कदम उठाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *