ग्वालियर | बिजली कंपनी मेंटेनेंस के नाम पर 22 दिसंबर को कटौती करने जा रही है। कंपनी 11 केवी के 5 फीडर का मेंटेनेंस करेगी। इसमें सेवा नगर, पड़ाव, धूमेश्वर, बदनापुरा और संजय नगर फीडर शामिल हैं। इस कटौती के कारण लगभग 5 घंटे बिजली गुल रहेगी। सुबह 10:30 से 3 बजे तक: सेवा नगर, फूलबाग चौराहा, खेड़ापति रोड, रवि नगर, खेड़ापति कॉलोनी, तुलसी विहार, मरीमाता, फूलबाग सब स्टेशन गुलमोहर गेस्ट हाउस तक, एलआईसी ऑफिस के आसपास का क्षेत्र, पड़ाव थाने के आसपास, लक्ष्मणपुरा, गांधी नगर, कुशल नगर आदि। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: जगनापुरा, मछली मंडी, राम नगर, धूमेश्वर की बगिया, लूटपुरा, मदन कुई, रेशमपुरा, बदनापुरा, अकबरपुर, गदाईपुरा, संजय नगर, कृष्णा नगर, गोपाल नगर आदि।


