आज से चढ़ेगा पारा, तीन दिन में 5 डिग्री तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

आज से खुलेंगे सभी स्कूल, केजी से छठी की कक्षाएं 9 बजे के बाद शुरू होंगी जिले में ठंड का प्रकोप कम होने के बाद सोमवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी निजी और केन्द्रीय विद्यालयों में केजी से छठीं कक्षा तक पठन-पाठन का काम 9 बजे के बाद शुरू करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश 19 से 24 जनवरी तक के लिए जारी किया गया है। निर्धारित समय से पहले कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी। मालूम हो कि इस माह 8 जनवरी से कई स्कूलों में पढ़ाई शुरू होनी थी, लेकिन ठंड को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए थे। इसके बाद कई स्कूलों में कक्षा एक से छठीं तक की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू कर दी गई। इससे बच्चों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। रांची सहित राज्यभर में सोमवार से ठंड से मामूली राहत मिलेगी। दिन और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में गर्मी का अहसास होगा। वहीं रात में कुछ जिलों में ही ठंड का असर दिखेगा। रांची सहित आसपास के जिलों में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग रांची केन्द्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों तक इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। सुबह में कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। हालांकि, 22 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है। इधर, रविवार को अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे गर्मी का अहसास होने लगा। हालांकि, शाम होते ही ठंड लगने लगी। पिछले 24 घंटे में मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान कुछ स्थानों पर शून्य डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 0.6 गिरकर 6.6 डिग्री पर पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *