आज से रात फिर सर्द होगी, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

पाली | नए साल की शुरुआत के बाद से कम हुई ठिठुरन फिर से लौटने वाली है। अब सोमवार रात से रात का तापमान 3 डिग्री तक गिरने के आसार हैं। दिन का भी दो डिग्री तक घट सकता है। रविवार को रात का तापमान 11 और दिन का 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के मुताबिक, हल्के पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से मौसम में बदलाव आएगा। अभी दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है और रात में सर्दी का। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तापमान में बढ़ोतरी रही। बीते साल 6 जनवरी को धूजणी छूट गई थी। 2024 में इस दिन पूरे जिला कोहरे के आगोश में था‌। रात का 6 और दिन का 22 डिग्री था। जवाई के टापू पर धूप सेकते परिंदे। -लक्ष्मण पारंगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *