आज से शुरू हुई 3500 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा:सनातन संस्कृति और विश्व कल्याण को लेकर श्रीदिगंबर ने लिया संकल्प, शहर के कई श्रद्धालु भी शामिल

जोधपुर के औघड़नाथ आश्रम के श्रीदिगंबर नागराज पूरी महाराज ने गुरुवार से नर्मदा परिक्रमा यात्रा शुरू की। ओंकारेश्वर से इस परिक्रमा की शुरुआत हुई। करीब 3500 किलोमीटर की इस यात्रा में जोधपुर के भी कई श्रद्धालु शामिल हैं। केशरसिंह ने बताया- पंच दशनाम जूना अखाड़े के दिगंबर नागराज पूरी महाराज सनातन के प्रचार प्रसार, विश्व के कल्याण और एकजुटता के संदेश को लेकर ये यात्रा कर रहे हैं। दिगंबर पूर्व में भी 55 दिनों में जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा चारधाम, द्वारिका की भी पैदल यात्रा कर चुके हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। शहर के कई भक्त भी यात्रा में सेवाएं देने में जुटे हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नर्मदा परिक्रमा का विशेष महत्व है। पुराणों में इसे बड़े सौभाग्य का कार्य बताया गया है। भक्त और संत महात्मा अपनी श्रद्धा के अनुसार विभिन्न तरीकों से मां नर्मदा की परिक्रमा करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *