झाड़ोल को सहायक बीएलओ मॉडल ने पहला स्थान दिलाया:SIR अभियान का काम पूरा, एक डोर टू डोर रहता, तो दूसरा डेटा एंट्री करता था

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में उदयपुर की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाली झाड़ोल विधानसभा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत काम पूर्ण करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। झाड़ोल विधानसभा में आने वाले गांवों में ​पहाड़ियों पर छितरी आबादी में रहने वाले अधिकांश जनजाति मतदाता अशिक्षित थे और फलासिया क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या थी, इसके बाद भी यहां पर बेहतर काम किया गया। उपखंड अधिकारी एसडीएम कपिल कोठारी ने एक नवाचार करते हुए यहां पर बीएलओ की सहायता के लिए सहायक बीएलओ लगाए जिससे बहुत मदद मिली। इसके तहत एक व्यक्ति फील्ड में डोर टू डोर पहुंचता था, और दूसरा व्यक्ति नेटवर्क क्षेत्र में ऑनलाइन एंट्री करता था। दूरदराज के गांवों में जिन मतदाताओं के फोटो की जरूरत थी वहां पर मतदाता असमर्थता जताते तो ग्राम पंचायतों के सहयोग से उनके उनके फोटो बनाए गए। कोठारी बताते है कि अंतर-क्षेत्रीय सहयोग भी एक महत्वपूर्ण कारण रहा। जब कोटड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में प्रगति अपेक्षित नहीं थी, तो झाड़ोल और फलासिया पंचायत समिति क्षेत्र के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी बूथ वार जिम्मेदारी देते हुए कोटड़ा भेजा गया। फलासिया बीडीओ प्रताप सिंह मीणा ने बताया कि अभियान की जमीनी स्तर पर कोई कमी न रहे, इसके लिए मनरेगा के मेट को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीएलओ और कार्मिकों को किया सम्मानित
​फलासिया पंचायत समिति सभागार में इस खास मौके पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी कपिल कोठारी, फलासिया तहसीलदार अभिषेक दारांगा, विकास अधिकारी प्रताप सिंह मीणा और भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह शक्तावत ने फलासिया पंचायत समिति क्षेत्र के बीएलओ सहित एसआईआर अभियान से जुड़े कार्मिकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उपरणा ओढ़ाकर उन्हें बधाई दी। ​निर्वाचन शाखा के देवीलाल लोहार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी धर्मपाल सिंह चौधरी, नायब तहसीलदार सत्यनारायण डामोर, लोकेश पालीवाल, जयदीप कोठारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वीडियो : दुष्यंत पूर्बिया, ओगणा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *