रांची| राज्य में बढ़ती गर्मी को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 24 अप्रैल को सभी सरकारी स्कूल, गैर सरकारी स्कूल, अल्पसंख्यक स्कूल एवं निजी स्कूलों में केजी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक तथा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया था। 26 से इसे लागू करने को कहा गया था। सभी स्कूलों ने टाइम-टेबल में बदलाव किया है। शारदा ग्लोबल स्कूल, बुकरू में सुबह 6.30 बजे से 11.00 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। चिरंजीवी कंसेप्ट स्कूल, कांके में जूनियर सेक्शन की कक्षाएं 8.30 बजे से 11.30 बजे तक और सीनियर सेक्शन की कक्षाएं 6.45 से 10.30 तक चलेंगी। वहीं, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, मेन रोड में सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक और लोयला कॉन्वेंट स्कूल, बूटी की कक्षाएं सुबह 6.40 से 11.40 तक चलेंगी। डीएवी बरियातू में जूनियर सेक्शन की कक्षाएं सुबह 8.00 बजे से 12.00 बजे तक और सीनियर सेक्शन की कक्षाएं सुबह 6.40 से 10.50 तक चलेंगी। केरलि स्कूल, धुर्वा में प्री-केजी के बच्चों की क्लास सुबह 8.00 बजे से 10.30 बजे तक और केजी से क्लास 8 तक की कक्षाएं 7.45 से 11.30 तक चलेंगी। वहीं, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में क्लास 4 से क्लास 8 के लिए 6.30 से 11.30, क्लास 9 और 10 के लिए 6.30 से 12.00 और क्लास 12 का 6.30 से 11.10 बजे तक क्लास होगी।


