मौसम बदलते ही रांची का पारा 9 डिग्री तक गिरा , आज बारिश की संभावना

रांची | रांची सहित राज्यभर में पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को सुबह से ही दिखने लगा। आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। कई जिलों में हल्की बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रांची का अधिकतम तापमान भी 8.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29.8 डिग्री पर आ गया जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है। तापमान में गिरावट होने से तपती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। ठंडी हवा चलने से रविवार को पार्क और पिकनिक स्पॉट पर्यटकों से गुलजार रहा। इधर, मौसम विभाग ने 28 से 30 अप्रैल तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 28 और 29 को तेज हवा, गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 अप्रैल को कुछ जिलों में तेज हवा और वज्रपात के साथ दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई है। एक मई को रांची सहित अन्य भागों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *