आज से 7 दिवसीय एक्वा वर्ल्ड कार्निवल-2025 का आगाज

रांची| एक्वा वर्ल्ड, मछली घर में आयोजित किए जा रहे 7 दिन के नववर्ष मेला कार्निवल-2025 का उद्घाटन शुक्रवार को पद्मश्री अशोक भगत करेंगे। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी उपस्थित रहेंगे। कार्निवल 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक दिन के 12 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। इसमें सभी वर्गों के लिए प्रतियोगिता होगी। गुरुवार को कार्निवल-2025 के बुकलेट को एक्वा वर्ल्ड ग्रुप समूह की डिप्टी चेयरपर्सन डॉ. विद्या झा ने जारी किया। लोकेश चौधरी, अभिषेक गिरि, आकाश, आयुष, खुशबू, शगुन, सौम्या, पीयूष, आदित्य आदि उपस्थित थे।कार्निवल में आज ये कार्यक्रम होंगे : शुक्रवार को 12 बजे से कार्निवल की शुरुआत होगी और पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 1 बजे से दंगल टाइम, 1.30 बजे से मेरा जूता है जापानी (बेस्ट शूज, सैंडल प्रतियोगिता), 3 बजे से सेल्फी टाइम, 3:30 बजे से चिप्स इटिंग कंपीटिशन, 4 बजे से द फॉलोअप शो, 5 बजे से ग्रैंड मैजिक शो, 7 बजे से बेस्ट आउटफिट कंपीटिशन (थीम रेड कलर) व रात 8 बजे लकी ड्रॉ होगा। 11 बजे से एक्वा वर्ल्ड खुलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *