रांची | 68वें राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग शूटिंग प्रतियोगिता में झारखंड के तीन खिलाड़ियों ने रजत पदक जीता है। इंदौर में संपन्न हुए शूटिंग प्रतियोगिता में रांची के अवतार आनंद सिंह, दिव्यांश यादव और रचित रंजन प्रसाद ने रजत पदक जीते हैं। तीनों खिलाड़ियों की जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह ने बधाई दी व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


