झुंझुनूं | चिकित्सा विभाग शुक्रवार को जिले में नौ अस्पतालों में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित करेगा। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि ब्लॉक बुहाना में पीएचसी उदामंडी, चिड़ावा में लांबा गोठड़ा, झुंझुनूं में धमोरा और काली पहाड़ी, मलसीसर में लूणा, मंडावा में टाई, नवलगढ़ में कसेरू व टोडपुरा, पिलानी में सीएचसी पिलानी में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के शिविर लगाएंगे।


