आढ़तियों की ओर से की गई कटौती के 29 किसानों को वापस मिले 10 लाख

धान की अवैध कटौती के खिलाफ जम्हूरी किसान सभा पंजाब के धरने को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। 8 अप्रैल से चल रहे इस धरने में किसानों को संबंधित विभाग की ओर से 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि और चेक लौटाए गए। यह पैसे उन किसानों को मिले जिनकी शिकायतें सभा को मिली थीं। इस मौके किसान नेता मनजीत सिंह बग्गू, दलजीत सिंह दियालपुर, रेसम सिंह फेलोके, हरदीप सिंह रसूलपुर, बलदेव सिंह पंडोरी और परगट सिंह जामाराए ने बताया कि पहली सूची में 37 किसानों की शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 29 किसानों को पैसे वापस मिल चुके हैं। बाकी की कार्रवाई जारी है। एक-दो दिन में सभी किसानों की अर्जियों का निपटारा कर दिया जाएगा। किसानों ने इसे संघर्ष की बड़ी जीत बताया। उन्होंने किसानों से हर तरह की लूट के खिलाफ संगठित होने और आंदोलन तेज करने की अपील की। इस मौके पर जगीर सिंह गंडीविंड, हरभजन सिंह चूसलेवड़ सहित कई नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *