अमृतसर| इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने गुरु नगरी में विशेष सीएमई का आयोजन किया। संस्था के सचिव डॉ. गुरविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम थायरॉइड और लीवर की बीमारियों पर केंद्रित रहा। संस्था के सचिव डॉ. गुरविंदर सिंह (हरगुन अस्पताल) ने बताया कि इसी कड़ी के तहत कल डॉक्टरों के विशेषज्ञ पैनल को विशेष तौर पर गुरु नगरी में आमंत्रित किया गया और सीएमई का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह सीएमई मानव शरीर में लगातार बढ़ रही थायरॉइड और लीवर की बीमारियों को समर्पित थी, जिसमें विशेषज्ञों ने इस बीमारी के उपचार और प्रभावी दवाओं से इस बीमारी में सुधार पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संस्था की अध्यक्ष डॉ. रूपिंदरजीत कौर और सचिव डॉ. गुरविंदर सिंह ने बताया कि डॉक्टरों में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए आईएमए पंजाब ने हाल ही में बठिंडा में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया। इसमें पंजाब के 6 जिलों की डॉक्टरों की टीमों ने भाग लिया। अमृतसर की टीम दूसरे स्थान पर रही। । इस मौके पर डॉ. आर.एस. सेठी, डॉ. शिवानी, डॉ. अमरीक सिंह, डॉ. सुखजीत सिंह, डॉ. एच.एस. नागपाल, डॉ. अतुल कपूर सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।


