आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन, मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज |करमाटांड़ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के विद्यासागर सहित विभिन्न इलाकों में जनाक्रोश देखने को मिला। इस हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कई संगठन और विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर में श्रद्धांजलि सभा गुरुवार को आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्भय मंडल, नगर मंत्री अमित कुमार, नगर सह मंत्री विक्की दास, अजय मंडल, भीम मंडल, करण, धीरज, मुन्ना, कृष्णा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने तिरंगा लेकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद हाय-हाय जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। सरस्वती विद्या मंदिर, हाई स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों और शिक्षकों ने एकजुट होकर देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प िलया। नगर अध्यक्ष बलबीर यादव और उपाध्यक्ष रमेश मंडल की उपस्थिति में झारखंड छात्र संघ ने शहीद पर्यटकों को शहीद का दर्जा देने और उनके परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री से अपील की गई कि इस हमले का सख्त और निर्णायक जवाब दिया जाए, जिससे भविष्य में कोई भी देश भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझे। कार्यक्रम के दौरान लोगों में आक्रोश साफ झलक रहा था। वक्ताओं ने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है, जिसका मुंहतोड़ जवाब जरूरी है। सभी लोगों ने एकजुट होकर आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। जामताड़ा| जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों की हत्या करने के विरोध में जामताड़ा के इंदिरा चौक पर यूथ कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटकों पर टिकी है। उन्हीं के साथ ऐसा नरसंहार होना शर्मनाक है। सबसे दुखद बात यह है कि हमले से पहले पीड़ितों से उनका धर्म पूछा गया। यह देश के लिए कलंक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद और ”शहीदों को नमन” के नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, अजित दुबे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, दानिश रहमान, राकेश दास, नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, भागीरथ पंडित, राकेश साव, तिनका सेन, ललन राउत, सचिन राउत, राज मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *