स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 से पढ़ाई

जामताड़ा| गर्मी बढ़ने के कारण झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश पर उपायुक्त ने जिले के सभी स्कूलों के लिए नई समय सारणी जारी की है। अब केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा। निजी स्कूलों को आरटीई अधिनियम और प्रबंधन के नियमों के अनुसार संचालन करना होगा। यह आदेश 26 अप्रैल 2025 से लागू रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *