आत्मनिर्भर भारत अभियान से स्थानीय उत्पादक होंगे सशक्त : विधायक दीप्ति

भास्कर न्यूज| राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान आज देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा बन चुका है। उन्होंने बताया, यह अभियान आर्थिक स्वावलंबन, नवाचार और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रतीक है। विधायक ने सभी से वोकल फॉर लोकल को अपनाने और स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादकों और सेवा प्रदाताओं को मजबूत करना, भारत की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना और देश को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाना है। दीप्ति ने इस अभियान को भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *