राजसमंद | धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत पंचायत समिति देलवाड़ा के ग्राम पंचायत घोड़च के उषाण गांव में आदि सेवा केंद्र का केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनंत पांडे, संयुक्त निदेशक कृषि अनुराग भटनागर और जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा ने निरीक्षण किया। एसीईओ डॉ. सुमन अजमेरा ने ग्रामीणों को आदि सेवा केंद्र से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद संयुक्त सचिव पांडे ने ग्रामवासियों के साथ विलेज विजन प्लान पर चर्चा की और उनके सुझाव व समस्याओं को योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। सीईओ बैरवा ने वीडीओ को ग्रामसभा में अनुमोदन कर योजना प्रेषित करने के दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम का समापन बालिका जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर हुआ। इस दौरान विकास अधिकारी नवीन गौड़, अतिरिक्त विकास अधिकारी गजराज मेनारिया, प.स. देलवाड़ा प्रधान कसनी गमेती, प्रशासक देवीलाल, वीडीओ रघुवीर सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।


