खंडवा| नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में मोघट रोड पुलिस ने पति व सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। सीएसपी अभिनव बारंगे ने मामले की जांच की है। परिजन के कथन व परिस्थितिजन्य साक्ष्य पति व सास के खिलाफ मिले। पुलिस के अनुसार 25 जनवरी की दोपहर रमा कॉलोनी निवासी गायत्री (27) ने एसिड पी लिया था। इलाज के दौरान 3 फरवरी को गायत्री की मौत हो गई थी।


